बोकारो एथनॉल टैंकर हादसा
बोकारो जिले के
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एनएच-32 पर कशिश द हॉस्पिटल के समीप गवाई नदी
पुल के बीचों-बीच एक 16 चक्का
एथनॉल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के बाद
पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के
अनुसार घटना
सुबह करीब 9 से
10 बजे के बीच हुई।
टैंकर पलटने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो
गईं। सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची
और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर
प्रशासन ने एनएच-32 पर
दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले
बैरिकेडिंग कर दी गई जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टैंकर
में विस्फोट हो जाता तो गवाई पुल आसपास के अस्पताल दुकानें और फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आ
सकती थीं। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया
कि एक ऑटो को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद उसमें आग
लग गई। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
और टैंकर हटाने के बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोला जाएगा।















