हजारीबाग बड़कागांव लूट साजिश नाकाम
हजारीबाग बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य मार्ग के पास टीपी-05 के आसपास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पहले तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राह चलते लोगों को हथियार के बल पर लूटने और गंभीर नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे। उनके पास से एक देशी पिस्टल 13 जिंदा गोलियां तीन मोबाइल फोन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़कागांव क्षेत्र में पहले हुई ज्वेलरी दुकान लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वारदात को पूरी प्लानिंग और रेकी के बाद अंजाम दिया गया था।इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 54/26 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि लूट के गहनों को अन्य राज्यों में कहां बेचा गया।














