धनबाद बाघमारा स्वागत चुनावी माहौल
धनबाद बाघमारा नगर निगम चुनाव से पहले बाघमारा क्षेत्र में राजनीतिक
हलचल तेज होती नजर आ रही है। लोहपिटी और कसीयाटॉड में जनता मजदूर संघ के महामंत्री
सिद्धार्थ गौतम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह
देखने को मिला और जगह जगह फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।सिद्धार्थ गौतम ने अपने
संबोधन में कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में बाघमारा क्षेत्र की भूमिका बेहद
महत्वपूर्ण है और यहां के लोगों का समर्थन निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि
पहले गांवों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता था लेकिन अब जनता का रुख
बदल रहा है और उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार
व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे बाघमारा के विकास और जनता के कल्याण के लिए
पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग
इस कार्यक्रम को बाधित करना चाहते थे,
लेकिन जनता के सहयोग से कार्यक्रम
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर
महतो के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे
और अपने नेता के प्रति समर्थन जताया।















