वैशाली थाना परिसर शादी कानूनी विवाद
बिहार
के वैशाली जिले से एक
अनोखा मामला सामने आया है जहां थाना परिसर
ही शादी का मंडप बन गया. बिहार पुलिस
की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराए जाने
का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना को लेकर जहां कुछ लोग
पुलिस की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं वहीं
कानून के जानकार इसे पुलिस की सीमा से बाहर की कार्रवाई बता रहे हैं. जानकारी
के अनुसार मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक
युवती अपनी सुरक्षा और शादी की मांग को लेकर करताहां थाने पहुंची थी. युवती ने
पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध कंचनपुर धनुषी निवासी छोटू कुमार से चल रहा है
और वह उसी से शादी करना चाहती है. युवती
की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को थाने बुलाया. दोनों पक्षों की सहमति मिलने के
बाद थाना परिसर में ही शादी की तैयारी कर दी गई. पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों
की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ
जीवन बिताने की कसम खाई. शादी
का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वीडियो
में थाना परिसर में मौजूद लोग तालियां बजाते और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते
नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवती के परिवार के लोग इस दौरान मौके पर मौजूद
नहीं थे. मामले
ने तब नया मोड़ ले लिया जब कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े
किए. अधिवक्ता संतोष कुमार का कहना है कि पुलिस का मुख्य दायित्व कानून व्यवस्था
बनाए रखना और बालिगों को सुरक्षा प्रदान करना है. थाना परिसर में शादी कराना पुलिस
के अधिकार क्षेत्र से बाहर माना जा सकता है. उन्होंने
कहा कि इस तरह की घटनाएं सेवा नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती
हैं. भविष्य में इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो
सकती है. मामले
के तूल पकड़ने के बाद वैशाली के एसपी विक्रम सिहग ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए
हैं. एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद
आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल
यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.प्रेमिका
की गुहार पर थाने पहुंचा मामला
थाना
परिसर में हुई शादी का वीडियो वायरल
कानून
विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
एसपी
ने दिए जांच के आदेश















