मुंबई BMC कमिश्नर IAS अश्विनी भिड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, X पर दी जानकारी
मुंबई: मुंबई BMC कमिश्नर और ‘मेट्रो वुमन’ के नाम से पहचानी जाने वाली वरिष्ठ IAS अधिकारी अश्विनी भिड़े साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपने WhatsApp अकाउंट के हैक होने की जानकारी दी है। अश्विनी भिड़े ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि उनका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपील की कि उनके अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें, खासकर ऐसे संदेशों पर जिनमें किसी तरह की मदद या पैसे की मांग की जा रही हो। अश्विनी भिड़े महाराष्ट्र कैडर की 1995 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वह BMC कमिश्नर बनने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इससे पहले वह मुंबई मेट्रो से भी जुड़ी रही हैं। मुंबई के मेट्रो नेटवर्क के विकास में उनकी भूमिका के कारण उन्हें ‘मेट्रो वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है। भिड़े मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली हैं। उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल की थी। WhatsApp अकाउंट हैक होने की स्थिति में कुछ सावधानियां जरूरी हैं:महाराष्ट्र की चर्चित IAS अधिकारी हैं अश्विनी भिड़े
WhatsApp अकाउंट हैक होने पर क्या करें?














