सरायकेला में पितकी रेलवे ओवरब्रिज लोकार्पण संजय सेठ चांडिल
सरायकेला: खरसावां जिले के चांडिल और नीमडीह थाना क्षेत्र
की सीमा पर स्थित बहुप्रतीक्षित पितकी
रेलवे ओवरब्रिज का शनिवार को विधिवत लोकार्पण कर दिया
गया। रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय
सेठ ने
ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। लोकार्पण के साथ ही करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस पुल पर
वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से पितकी रेलवे फाटक पर लगने
वाले जाम से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।चांडिल-पुरुलिया
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस ओवरब्रिज के उद्घाटन समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, आजसू नेता हरेलाल
महतो, जिला
परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो,
वरिष्ठ नेता पप्पू
वर्मा, अनिता
पारित, सारथी महतो, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, महेश कुंडू, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद
रहे।लोकार्पण के मौके पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को
लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पितकी रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के लोगों
की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या का समाधान है। पुल शुरू होने से स्थानीय
लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।














