पलामू डगरा पुलिस पिकेट में सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत
पलामू: जिले के नौडीहा बाजार
थाना क्षेत्र स्थित डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप
के एक सूबेदार की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सैप सूबेदार बुचुन
पाल के
रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल
से खुद को गोली मारी। जानकारी के मुताबिक,
शनिवार सुबह डगरा पुलिस पिकेट में गोली
चलने की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे। वहां बुचुन पाल गंभीर
अवस्था में पड़े मिले। जांच के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी
मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और
घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है। पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी घटना के संबंध में पूछताछ
की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के
अनुसार, घटना से जुड़े सभी
पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना का वास्तविक कारण जांच
पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।














