हजारीबाग सदर अस्पताल के पास सड़क के गड्ढे बने मुसीबत
हजारीबाग: शहर की बदहाल सड़कें
इन दिनों आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सदर अस्पताल के आसपास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया
है। खासकर टोटो और स्कूटी चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा
है। स्थानीय
लोगों के मुताबिक, सड़क
पर बने गड्ढों के कारण बीते
एक दिन में एक दर्जन से अधिक टोटो पलटने की घटनाएं सामने आई हैं। गड्ढों के कारण
वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है, वहीं बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का
अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। सदर
अस्पताल के आसपास रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और आम लोग आवाजाही करते हैं।
ऐसे में सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मामले
को लेकर कांग्रेसी नेता
मुन्ना सिंह ने आवाज उठाई है। उन्होंने स्थानीय
जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। साथ ही
उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान भी इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। मुन्ना
सिंह ने कहा कि अस्पताल के आसपास सड़क की ऐसी स्थिति लोगों के लिए गंभीर समस्या है
और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित
बनाना चाहिए।















