घाघरा: घाघरा में आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में स्टूडेंट हॉस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मॉन्टेसरी पैराडाइज स्कूल की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी रविंद्र भगत थे। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सरना लुरकुडिया देवाकी स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में युवा छात्र नेता देवेंद्र लाल उरांव और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक ज्योतिष राम समेत कई गणमान्य एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

स्टूडेंट हॉस्टल को मिली विजेता ट्रॉफी

फाइनल मुकाबले के बाद स्टूडेंट हॉस्टल की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, मॉन्टेसरी पैराडाइज स्कूल की टीम को उपविजेता ट्रॉफी दी गई।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।