पाकुड़ एसआईआर मतदाता सूची पुनरीक्षण डीडीसी अरविंद कुमार लाल पारदर्शी प्रक्रिया
आगामी 30 जून से जिले के लिट्टीपाड़ा महेशपुर और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी
तैयारी कर ली है। समाहरणालय सभागार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन
में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अरविंद कुमार लाल ने जानकारी दी कि यह पूरी
प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। डीडीसी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
सही और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा अपात्र नामों को हटाना
है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) बूथ लेवल एजेंट (BLA) वालंटियर और सुपरवाइजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता
सूची का सत्यापन करेंगे और पूरी सावधानी व सतर्कता के साथ कार्य करेंगे ताकि किसी भी पात्र मतदाता
का नाम सूची से न छूटे। डीडीसी अरविंद कुमार लाल ने यह भी स्पष्ट किया
कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी प्रकार
की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिला
प्रशासन लगातार इस प्रक्रिया की निगरानी करेगा ताकि एसआईआर अभियान को सफलतापूर्वक
पूरा किया जा सके।














