हजारीबाग झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन SIR प्रशिक्षण विनोद पांडे
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमवार
को हजारीबाग में एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद
पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और ब्लॉक लेवल एजेंट (BLA)
को विशेष गहन
पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विनोद पांडे का
स्वागत झारखंडी पारंपरिक संस्कृति के अनुसार मांदर की थाप और लोकनृत्य के साथ किया
गया। जिला अध्यक्ष संजीव वेदिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर
सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विनोद पांडे ने कहा
कि SIR प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि
किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं
से बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्य करने की अपील की। जिला अध्यक्ष संजीव वेदिया ने बताया कि जिले के
सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम में
शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ SIR प्रक्रिया को
सफल और पारदर्शी बनाने में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के
प्रतिनिधि उपस्थित रहे।














