कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 108 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल, मौके पर मिला लाइसेंस
सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला
परिवहन कार्यालय द्वारा प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे लर्नर लाइसेंस शिविरों के तहत
मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड के पंचायत भवन, बेरासी सिरूम में विशेष शिविर
आयोजित किया गया। शिविर में 108 अभ्यर्थी
लर्नर लाइसेंस परीक्षा में सफल हुए। शिविर
में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लेटेमदा,
जानुम, बेरासी सिरूम, परगामा और ओडिया पंचायतों के उन अभ्यर्थियों ने
भाग लिया, जिन्होंने पहले से
ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था। कार्यक्रम
के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच और निर्धारित
नियमों के अनुसार लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई। जिला
परिवहन कार्यालय के अनुसार शिविर के लिए कुल
165 अभ्यर्थियों
का स्लॉट निर्धारित था। इनमें से 108 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल,
15 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सफल सभी
अभ्यर्थियों को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस जारी किया गया। शिविर
के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के साथ प्रखंड
प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिला
परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करने का उद्देश्य
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही लर्नर लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध
कराना तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है। उन्होंने
नागरिकों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन
एवं स्लॉट बुकिंग करने की अपील की। साथ ही सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन
चलाने, यातायात
नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय
सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।














