कुकड़ू: प्रखंड सभागार कुकड़ू में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एबीएफ सागर कुमार ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों की वर्तमान प्रगति और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, कम प्रगति वाले संकेतकों की स्थिति और इसके कारणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

स्वास्थ्य और पोषण की हुई समीक्षा

स्वास्थ्य एवं पोषण के तहत एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, यक्ष्मा उपचार, एनसीडी स्क्रीनिंग और आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित संकेतकों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने को कहा गया।

शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर भी चर्चा

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं और शौचालय से संबंधित मानकों की समीक्षा हुई। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में एफएमडी वैक्सीन, कृषि गतिविधियों तथा जेएसएलपीएस के एसएचजी बैंक लिंकेज और बैंकिंग सुविधाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

इसके अलावा पीएम वाईजी और एसबीएम से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

डेटा की शुद्धता पर विशेष जोर

बैठक में डेटा की शुद्धता, समयबद्ध रिपोर्टिंग और विभागीय अभिलेखों से आंकड़ों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने सभी विभागों को कम प्रगति वाले संकेतकों पर विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने नियमित क्षेत्र भ्रमण और अनुश्रवण सुनिश्चित करने तथा अगली समीक्षा बैठक में अद्यतन प्रगति और की गई कार्रवाई की जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा।

बैठक में एबीएफ सागर कुमार, एमओ डॉ. अनुपम घोषाल, डॉ. निम्मन राशि टोप्प, डॉ. हरेलाल महतो, संजय जोशी, अमित कुमार दुबे, अतेश कुमार, उज्ज्वल चक्रवर्ती, मीनाक्षी पांडेय, सुनीता कुदादा, हिमांशु कुमार, राहुल रंजन, देशबंधु महतो, अर्चना शर्मा और बेबी महतो समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।