पाकुड़ देश के टॉप 100 पुलिस कप्तानों में झारखंड-के 5 अफसर पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह
पाकुड़ झारखंड पुलिस के लिए
बड़ी उपलब्धि सामने आई है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के
100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस
कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच आईपीएस अधिकारियों ने अपनी जगह बनाई है। इस
सूची में पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह भी शामिल हैं।इस
उपलब्धि से पाकुड़ पुलिस प्रशासन में भी खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर जारी
इस सूची में अधिकारियों का चयन कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व क्षमता, प्रभावी पुलिसिंग और आम लोगों के बीच
जनविश्वास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है। फेम
इंडिया–एशिया पोस्ट की सूची
में झारखंड से पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह,
विशेष शाखा के एसपी हदीप पी. जनार्दनन, गिरिडीह एसपी डॉ.
विमल कुमार, धनबाद
एसएसपी प्रभात कुमार और सिमडेगा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोतरे शामिल हैं। सर्वेक्षण
में देशभर के पुलिस कप्तानों के कार्यों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया।
इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध
पर प्रभावी नियंत्रण, नेतृत्व
क्षमता, पुलिसिंग की गुणवत्ता
और जनता के बीच विश्वास कायम करने जैसे पहलुओं को प्रमुखता दी गई। इस
राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण का उद्देश्य ऐसे पुलिस अधिकारियों के कार्यों को
सामने लाना है, जिन्होंने
अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और संवेदनशील पुलिसिंग के जरिए आम
लोगों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत किया।झारखंड के पांच पुलिस
अधिकारियों का इस सूची में शामिल होना राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना
जा रहा है। इससे झारखंड के इन अधिकारियों की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।झारखंड के इन 5 अधिकारियों को मिली जगह
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर
जोर
जनविश्वास और बेहतर पुलिसिंग को मिली
पहचान














