धनबाद राजकीय शोक के बीच आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में DJ पर रोक गोल्फ ग्राउंड में उमड़ी हजारों की भीड़
धनबाद: झारखंड सरकार के
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के बाद राज्य सरकार ने दो दिवसीय
राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में जश्न
और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सोशल
मीडिया इन्फ्लुएंसर, भूली
निवासी आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर जिला प्रशासन
ने रोक लगा दी।जिला प्रशासन के निर्देश के बाद धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार
पाण्डेय दल-बल के साथ गोल्फ ग्राउंड पहुंचे। पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों को
राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक की जानकारी दी और स्पष्ट निर्देश दिया कि
कार्यक्रम के दौरान डीजे या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।प्रशासन की ओर
से निर्देश मिलने के बाद आयोजकों ने भी नियमों का पालन करने की बात कही। आयोजकों
के अनुसार, कार्यक्रम के लिए
जिला प्रशासन से पहले ही अनुमति ली जा चुकी थी, लेकिन राजकीय शोक को देखते हुए प्रशासन
की ओर से दिए गए नए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। आर्यन
केल्विन के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गोल्फ
ग्राउंड में उनके हजारों फैन्स पहुंचे। भीड़ में बड़ी संख्या में ऐसे युवा भी नजर
आए, जो धनबाद के अलावा
दूसरे जिलों से खास तौर पर आर्यन केल्विन को देखने पहुंचे थे।सोशल मीडिया के जरिए
अपनी पहचान बनाने वाले आर्यन केल्विन के प्रति युवाओं की दीवानगी का अंदाजा गोल्फ
ग्राउंड में जुटी भीड़ से लगाया जा सकता है। हालांकि, राजकीय शोक के मद्देनजर प्रशासन ने
कार्यक्रम में डीजे और लाउडस्पीकर पर रोक लगाकर सरकारी निर्देशों का पालन
सुनिश्चित किया।आर्यन केल्विन को
देखने उमड़े हजारों फैन्स















