रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का रामगढ़ दौरा... गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
रामगढ़। भारत सरकार के रक्षा
राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ
मंगलवार को रामगढ़
स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु महाराज के
दरबार में माथा टेककर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा गुरु महाराज
का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम
का संचालन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरदीप सिंह होरा ने किया। गुरुद्वारा
प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमदीप सिंह कालरा के नेतृत्व में सिख
समाज के प्रतिनिधियों ने रक्षा राज्य मंत्री को वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान रामगढ़ के
सिख समुदाय को हुए नुकसान से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने कहा कि दंगा पीड़ितों को
अब तक पूर्ण न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिल सका है। रक्षा
राज्य मंत्री संजय सेठ
ने प्रतिनिधिमंडल की
बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की। इस
अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संजय सेठ को मोमेंटो एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके साथ
मौजूद एडिशनल सेक्रेटरी दीप्ति मोहिल चावला, जे.एस. सत्यजीत मोहंती,
सीएसडी जीएम सतेंद्र
सिंह तथा एयर मार्शल एस.के. सिंह को भी सिरोपा देकर
सम्मानित किया गया। कार्यक्रम
में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, सचिव हरदीप सिंह, गुरु नानक स्कूल के चेयरमैन हरपाल
सिंह अरोड़ा, कुलजीत
सिंह कालरा, जगजीत
सिंह सोनी, जोगिंदर
सिंह, जग्गी
पप्पू जस्सल, रविंदर
सिंह छाबड़ा, सुरजीत
सिंह छाबड़ा, यश
छाबड़ा सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या
में श्रद्धालु उपस्थित रहे।














