बोकारो परमेश्वर मंडल: रांची में JPSC और JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का बोकारो में असर देखने को मिला।बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर टायर जलाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों का जल्द और निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगों पर सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो भाजपा आगे और बड़ा आंदोलन करेगी।मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव राय समेत पार्टी के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर पार्टी उनके साथ खड़ी है और सरकार को आंदोलनरत छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।















