जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब नवाडीह दुर्गापुर मार्ग के पास चल रहे एक वाहन में अचानक आग लग गई। घटना में चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।जानकारी के अनुसार वाहन कर्माटांड़ क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान नवाडीह दुर्गापुर के समीप वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकलने में सफलता पाई।घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास खड़े अन्य वाहन और दुकानों तक भी आग फैल सकती थी।बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद वाहन को कर्माटांड़ गणवत चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास लाया गया जहां दोबारा धुआं उठने की सूचना पर लोगों ने फिर सतर्कता दिखाई।हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक कर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।