साहेबगंज वाहन जांच अभियान
साहेबगंज जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के
उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को सघन वाहन जांच
अभियान चलाया गया।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ शुरू किए गए इस
अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जिरवाबाड़ी
थाना क्षेत्र में एसआई मित्रा पूर्ति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की
डिक्की खोलकर तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।जांच के दौरान हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन के कागजात ड्रिंक एंड ड्राइव
समेत अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों
के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गई।इसी क्रम में नगर थाना मुफस्सिल थाना सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अभियान
चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी
रहेगा ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी
लाई जा सके।














