पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपाड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले एक जिंदा बम को भारतीय सेना ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।इस संवेदनशील ऑपरेशन का नेतृत्व कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने किया जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।सुरक्षा के मद्देनजर बम मिलने के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया था। विस्फोट स्थल से करीब 1 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।बंगाल-झारखंड सीमा क्षेत्र होने के कारण स्थिति और भी संवेदनशील थी जिसे देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बलों ने पूरी सतर्कता बरती।सेना की विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाकर बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की सराहना की जा रही है।