रामगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती
रामगढ़ जिले के चितरपुर रजरप्पा मोड़ के
समीप मंगलवार को शिव शंकर ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब एक
करोड़ रुपये की डकैती की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि पांच से छह अपराधी
बाइक से मौके पर पहुंचे और पहले अन्य ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर घुसे। वहां
सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने शिव शंकर ज्वेलर्स को निशाना बनाया।दुकान के संचालक
विष्णु वर्मा से सोने का चेन दिखाने के बहाने अपराधियों ने पिस्टल तान दी और
सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लूट ली।घटना के दौरान विवेक वर्मा ने सूझबूझ दिखाते
हुए आसपास के लोगों को बुलाया और दुकान को बाहर से बंद करने की कोशिश की। इसी बीच
ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी जबकि तीन से चार अपराधी लूट का सामान लेकर फरार हो गए।पकड़े गए
अपराधियों के पास से पिस्टल
मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। घायल पराधियों
को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा है।घटना की सूचना मिलते ही
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।ग्रामीणों की मदद
से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए
सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा
नहीं जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा
व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।














