सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने
मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और
व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह भी उनके
साथ मौजूद रहीं। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं
और सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने
अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों और
स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने सर्जरी आर्थो गायनी
डायलिसिस शिशु वार्ड इमरजेंसी
वरिष्ठ नागरिक वार्ड अल्ट्रासाउंड
सिटी स्कैन एक्स-रे लैब और ड्रेसिंग रूम का गहन निरीक्षण किया।उपायुक्त ने अस्पताल
में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए डस्टबिन की पर्याप्त उपलब्धता और
नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर
उनकी समस्याएं सुनीं और दवाइयों
भोजन एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के
बारे में जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया
कि सभी मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
देते हुए लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखने का भी निर्देश दिया गया।इस निरीक्षण
के बाद अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट संदेश मिला है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी
प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना
प्राथमिकता होगी।














