बरही में एक्सपायरी तेल पर छापेमारी
हजारीबाग जिले के बरही में खाद्य
सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी सरसों तेल की भारी मात्रा जब्त
की है। यह कार्रवाई उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि
जायसवाल के निर्देश पर मंगलवार 07 अप्रैल 2026 को की गई।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व
में टीम ने बरही स्थित मा जगदम्बा ट्रेडिंग
प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांडों
चाचा राणा प्रताप फ्यूचर मुरली और काला घोड़ा
के सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए गए।
इन नमूनों को रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा जाएगा।जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी
सरसों तेल पाया गया। इसमें चाचा राणा प्रताप ब्रांड के 813 टीन और काला घोड़ा
ब्रांड की 144 बोतलें शामिल हैं। सभी एक्सपायरी उत्पादों को जब्त कर मौके पर
ही सील कर दिया गया।इसके अलावा यह भी सामने आया कि संबंधित कारोबारी बिना वैध
खाद्य अनुज्ञप्ति लाइसेंस के ही व्यवसाय संचालित कर रहा था। इस पर खाद्य सुरक्षा
एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रशासन
की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और खाद्य कारोबारियों को सख्त
संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।














