हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। मंगलवार को गिरफ्तार अभियुक्त को दोपहर एक बजे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआर नंबर 899/18 से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद अयूब पिता मोहम्मद शाईद निवासी ग्राम ढेंगुरा थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।पुलिस लंबे समय से अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।