जामताड़ा ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस निरीक्षण
जामताड़ा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह
उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का
मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के
प्रतिनिधि और वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।निरीक्षण के
दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा
व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति निगरानी प्रणाली परिसर
की साफ-सफाई और अन्य सुरक्षा पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली।उपायुक्त ने संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त और अद्यतन
रहें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम
और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है,
इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने नियमित निगरानी बनाए रखने और समय-समय पर निरीक्षण
सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों
के तहत वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण हर माह और आंतरिक निरीक्षण प्रत्येक तीन माह
में किया जाता है जिसके बाद रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है।इस
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार
उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी
सुधीर कुमार सिंह समेत कई अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम
के अंत में सामाजिक संदेश भी दिया गया
शादी से दहेज हटाएं बहू नहीं बेटी घर लाएं
जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता
फैलाने की अपील की गई।














