हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में हुए नाबालिग किशोरी हत्याकांड को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए डीजीपी स्तर पर विशेष जांच दल SIT का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधिकारी शुभम नागरगोज करेंगे।मामले की गंभीरता को देखते हुए इस हत्याकांड की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है। टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी जिसमें तकनीकी साक्ष्य कॉल डिटेल घटनास्थल से मिले साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ शामिल है।पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस को एसआईटी के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि SIT जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।