धनबाद पैसे के विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प
धनबाद के निरसा स्थित चिरकुंडा थाना
क्षेत्र अंतर्गत पम्पू तालाब के समीप शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों
के बीच विवाद हो गया जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के
बीच जमकर लाठी डंडे चले
जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।जानकारी
के अनुसार सोनार डंगाल और पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के कुछ युवक पम्पू तालाब
के पास बैठे थे। इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया।घायलों को तत्काल स्थानीय नर्सिंग
होम में इलाज के लिए ले जाया गया
जहां भी दोनों पक्षों के बीच फिर से
झड़प होने की बात सामने आई है।घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर
पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी हंगामा और धक्का मुक्की की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
सूचना मिलने पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे
और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने मौके से दो बाइक जब्त की है। बताया जा रहा
है कि मारपीट में शामिल युवक शिवलीबाड़ी और कुल्टी क्षेत्र के निवासी हैं। फिलहाल
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा
रही है।














