रामगढ़ सीसीएल अस्पताल परिसर में गणेश मंदिर का भूमिपूजन
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित सीसीएल
अस्पताल परिसर में भगवान गणेश जी का आकर्षक मंदिर बनाए जाने को लेकर विधिवत
भूमिपूजन किया गया। यजमान के रूप में सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार पूजा में शामिल हुए।
पंडित सतीश मोहन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन संपन्न
कराया।भूमिपूजन के बाद हर हर
महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच ध्वज स्थापना की गई। महाप्रबंधक ने नारियल
फोड़कर अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद के रूप में
लड्डू का वितरण किया गया।बताया गया कि अस्पताल परिसर में यह मंदिर सार्वजनिक सहयोग
से बनाया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर बीएमएस के
महामंत्री शशि भूषण सिंह कोल फील्ड मजदूर यूनियन के सचिव पप्पू सिंह चिकित्सक डॉ. ए. टोप्पो
मुखिया अजय पासवान श्रमिक नेता शंभू
प्रसाद सिंह सुभाष चंद्र ओझा
अशोक गुप्ता संजय मिश्रा कन्हैया सिंह यादव
संजय वर्मा केदार राम भोला यादव
सत्यनारायण ठाकुर सेवक राम सहित कई लोग
उपस्थित थे।














