गिरिडीह अवैध पत्थर खनन पर छापेमारी
गिरिडीह जिले के
गांडेय थाना क्षेत्र के करमाटांड गांव में प्रशासन ने अवैध पत्थर खनन के खिलाफ
बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। अंचल
अधिकारी मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में हुई छापेमारी में अवैध उत्खनन स्थल से दो
लाल रंग के ट्रैक्टर और कंप्रेसर मशीन जब्त की गई।बताया जा रहा है कि करमाटांड
इलाके में लंबे समय से खुलेआम अवैध पत्थर खनन का खेल चल रहा था। खनन माफिया भारी
मशीनों के सहारे सरकारी खनिज संपदा का अवैध दोहन कर सरकार को लाखों रुपये के
राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे।शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने
अचानक छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा किया।जांच के दौरान प्रशासन को मौके पर
पोकलेन मशीन के इस्तेमाल के भी साक्ष्य मिले। प्रशासन के अनुसार इस अवैध कारोबार
का संचालन कोडरमा निवासी अंकित राउत, जमुआ के पॉबी निवासी गणेश वर्मा, कोडरमा निवासी सिंटू खान उर्फ जाहिद और
अन्य अज्ञात लोगों द्वारा किया जा रहा था।मामले में अंकित राउत समेत पोकलेन ट्रैक्टर और कंप्रेसर
मशीन के मालिकों और चालकों के खिलाफ 4/54 JMMC एक्ट 04/21 MMDR एक्ट और 07/09 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।जब्त
वाहनों और मशीनों को गांडेय थाना लाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि जिले
में अवैध खनन का काला कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी
लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।














