बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगोड़ा पंचायत के अलगोड़ा मौजा में रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय रैयतों ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग जेसीबी चलाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।स्थानीय रैयत हेमलाल महतो और सुधीर महतो ने आरोप लगाया कि दिनेश गोप निरंजन गोप और संतोष गोप द्वारा उनकी रैयती जमीन पर जबरन दखल की कोशिश की जा रही है।रैयतों के अनुसार खाता संख्या 72 और प्लॉट संख्या 2440, 2442 एवं 2465 की कुल 22 एकड़ 12 डिसमिल जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। आरोप है कि कब्जे की नीयत से जेसीबी चलाकर पेड़ काटे जा रहे हैं।रैयतों ने बताया कि वर्ष 2025 में भी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हुई थी जिसकी शिकायत पिंडराजोरा थाना में की गई थी।उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है इसके बावजूद दोबारा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।स्थानीय रैयतों ने प्रशासन से जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।