देवघर में नव निर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण
देवघर नगर निगम के नव निर्वाचित
मेयर और वार्ड
पार्षदों को पूर्व
निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय
समाहरणालय स्थित विकास
भवन के सभागार
में शपथ दिलाई
गई। कार्यक्रम के दौरान
संथाल परगना प्रमंडल
के आयुक्त संजय कुमार
ने नवनिर्वाचित महापौर
रवि राउत को पद एवं गोपनीयता
की शपथ दिलाई।इसके
बाद उपस्थित सभी निर्वाचित
वार्ड पार्षदों को भी शपथ ग्रहण
कराया गया। निर्धारित
समय के अनुसार
सुबह दस बजे से पहले ही सभी नव निर्वाचित
वार्ड पार्षद अपने समर्थकों
के साथ समाहरणालय
परिसर पहुंच चुके थे जहां उत्साह
का माहौल देखने
को मिला।शपथ ग्रहण
के बाद मेयर रवि राउत ने पत्रकारों
से बातचीत करते हुए देवघर
की जनता का आभार व्यक्त
किया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र
का समुचित विकास
उनकी पहली प्राथमिकता
होगी और जरूरत
के अनुसार प्राथमिकता
के आधार पर विकास
कार्य किए जाएंगे।उन्होंने
कहा कि पूनासी
जलाशय योजना से नगर निगम क्षेत्र
के लोगों को पेयजल
उपलब्ध कराने की दिशा में जो भी समस्याएं
हैं उन्हें दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता
होगी। साथ ही शहर में रुकी हुई विकास
योजनाओं को जल्द पूरा कराया
जाएगा।मेयर रवि राउत ने यह भी कहा कि सभी वार्ड
पार्षदों के साथ बैठक कर नई कार्यनीति
बनाई जाएगी ताकि नगर निगम क्षेत्र
में विकास के नए आयाम स्थापित
किए जा सकें।इस
मौके पर संथाल
परगना प्रमंडलीय आयुक्त
संजय कुमार देवघर
उपायुक्त नमन प्रियेश
लकड़ा उप निर्वाचन
पदाधिकारी शैलेश प्रसाद
सिंह रणवीर सिंह डीपीआरओ
सहित कई विभागीय
अधिकारी और कर्मचारी
मौजूद रहे।














