रामगढ़ बासल के सालगो गांव का युवक 40 दिन से लापता परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र
अंतर्गत सालगो गांव निवासी
रामवृक्ष बेदिया
41 वर्ष
पिछले करीब 40 दिनों से लापता
हैं। परिजनों ने उन्हें
ढूंढने के लिए पुलिस
प्रशासन से मदद की गुहार
लगाई है।रामवृक्ष बेदिया
की पत्नी आरती
देवी के अनुसार
गांव के ही तिलका
बेदिया ने 29 जनवरी को हरियाणा
के गुड़गांव में काम दिलाने
का भरोसा देकर उनके पति को अपने साथ ले गया था। लेकिन
इसके बाद से रामवृक्ष
बेदिया का कोई पता नहीं चल पाया है, जबकि तिलका
बेदिया कुछ दिनों
बाद अकेले ही गांव लौट आया।आरती
देवी ने इस मामले
में
18 फरवरी को रामगढ़
एसपी कार्यालय में आवेदन
देकर तिलका बेदिया
पर अपने पति को गायब करने का आरोप लगाया
है।उन्होंने बताया कि 29 जनवरी
को तिलका बेदिया
के साथ उनके पति जम्मू
तवी एक्सप्रेस से दिल्ली
गए थे। लेकिन
जिस व्यक्ति के भरोसे
वे लोग काम के लिए गए थे, उसने फोन उठाना
बंद कर दिया।
इसके बाद दोनों
घर लौटने के लिए गोरखपुर
जाने वाली ट्रेन
में बैठे थे।बताया
जा रहा है कि बस्ती
स्टेशन के पास रामवृक्ष
बेदिया अचानक अपनी सीट छोड़कर
कहीं चले गए और उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।हालांकि
रामवृक्ष की पत्नी
और रिश्तेदार तिलका
बेदिया की बातों
पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि तिलका
बेदिया ने ही रामवृक्ष
को गायब किया है।परिजनों
ने पुलिस प्रशासन
से पूरे मामले
की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द रामवृक्ष
बेदिया का पता लगाने
और दोषी के खिलाफ
कार्रवाई करने की मांग की है।














