हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 के बाद महापौर व पार्षदों का शपथग्रहण
हजारीबाग नगर निगम आम चुनाव
2026 के बाद नवनिर्वाचित
महापौर अरविंद कुमार
राणा एवं वार्ड
पार्षदों का शपथग्रहण
समारोह गरिमामय माहौल
में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित
जनप्रतिनिधियों ने पद और गोपनीयता
की शपथ लेकर शहर के विकास
और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा
से कार्य करने का संकल्प
लिया।शपथग्रहण समारोह में प्रशासनिक
अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के कई गणमान्य
लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम
के दौरान नवनिर्वाचित
महापौर अरविंद कुमार
राणा ने कहा कि हजारीबाग
के सर्वांगीण विकास
को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था
को मजबूत करने बेहतर
सड़क पेयजल व्यवस्था
और नगर की अन्य मूलभूत
सुविधाओं को सुदृढ़
करने का संकल्प
जताया।महापौर ने सभी वार्ड
पार्षदों से मिलकर
सामूहिक रूप से शहर के विकास
के लिए कार्य
करने की अपील की। उन्होंने
कहा कि नगर निगम की नई टीम मिलकर
हजारीबाग को एक स्वच्छ
और विकसित शहर बनाने
की दिशा में काम करेगी।इस
मौके पर वार्ड
पार्षदों ने भी अपने-अपने
वार्ड के विकास
के लिए सक्रिय
भूमिका निभाने की बात कही। समारोह
के बाद उपस्थित
लोगों ने नवनिर्वाचित
महापौर और पार्षदों
को बधाई देते हुए शहर के उज्ज्वल
भविष्य की कामना
की।हजारीबाग नगर निगम के इस नए कार्यकाल
से शहरवासियों को विकास
की नई उम्मीदें
जुड़ गई हैं।














