धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में ठगी की वारदात
धनबाद के बैंक मोड़
थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक शातिर ठगी की घटना सामने आई है जिससे इलाके में
हड़कंप मच गया। थाना के समीप स्थित शाहू मोबाइल दुकान में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा
और दुकानदार को झांसे में लेकर महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।जानकारी के
अनुसार आरोपी
युवक ने पहले कई मोबाइल फोन देखने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। वह
काउंटर से बाहर निकलकर अलग
अलग मोबाइल को देखने
लगा, जिससे उस पर किसी को
शक नहीं हुआ। इसी दौरान उसने मौका पाकर एक महंगा iPhone 15 Pro और एक अन्य मोबाइल उठा लिया और अचानक
दुकान से फरार हो गया।घटना के बाद दुकान में अफरा तफरी मच गई। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता
आरोपी वहां से गायब
हो चुका था। बाद में दुकान में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आई जिसमें युवक की हरकतें साफ तौर पर
रिकॉर्ड हो गई हैं।स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में
हुई है। CCTV फुटेज
अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मिलने
की उम्मीद है।फिलहाल इस मामले में बैंक मोड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा
रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया
है।














