रांची आईएचएम रांची में श्रम दिवस समारोह
अंतरराष्ट्रीय श्रम
दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम रांची में कर्मयोगियों के सम्मान में
एक गरिमामय और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के
प्राचार्य शिक्षकगण शिक्षकेत्तर कर्मचारी
एवं सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के दौरान चतुर्थवर्गीय
कर्मियों के सम्मान में कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर
और कप पिरामिड जैसे खेल शामिल रहे। इन गतिविधियों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग
से भर दिया जहां
सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर कर्मियों
को दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गईं। हाउसकीपिंग स्टाफ को छाते और
सुरक्षा कर्मियों को टॉर्च प्रदान कर उनके समर्पण और जिम्मेदारी के प्रति आभार
व्यक्त किया गया।संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि
किसी भी संस्थान की मजबूती उसके कर्मठ और समर्पित कर्मचारियों पर निर्भर करती है।
उन्होंने चतुर्थवर्गीय कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मचारी
निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और संस्थान को आगे बढ़ाने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में केक काटकर श्रम दिवस का
उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर इस खास दिन का आनंद लिया और श्रम दिवस के
महत्व को समझा।















