बड़कागांव के भुइयां टोली सरकारी मोहल्ला में रामनवमी पूजा को लेकर माता शबरी युवा क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार भुइयां ने की जबकि संचालन नंदकिशोर भुइयां ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माता शबरी युवा क्लब भुइयां टोली की ओर से इस वर्ष महा रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस प्रोसेशन निकाला जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए एक नई कमेटी का गठन किया गया।गठित कमेटी में अध्यक्ष संजय भुइयां, सचिव मोती भुइयां और कोषाध्यक्ष दीपक कुमार को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में संजय भुइयां 2 हरिंद्र भुइयां सोमर भुइयां और बिक्की भुइयां को जिम्मेदारी दी गई।उप सचिव के रूप में बिशेश्वर भुइयां रौशन कुमार और राजन कुमार को चुना गया जबकि उपकोषाध्यक्ष के रूप में राजू भुइयां और घनश्याम कुमार को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के रूप में नरेश भुइयां मनीष कुमार और अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।डेकोरेशन मंत्री के रूप में ईश्वर भुइयां विपिन कुमार विवेक कुमार कुशाल कुमार और आशीष कुमार को चुना गया। मनोरंजन मंत्री के रूप में कपिल कुमार अर्जुन कुमार विकास कुमार करण कुमार और राजा कुमार को जिम्मेदारी दी गई।इसके अलावा संरक्षक के रूप में नंदकिशोर भुइयां हेमंत भुइयां प्रभु राम खेमलाल भुइयां मिथलेश भुइयां नारायण भुइयां और प्रकाश भुइयां को रखा गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष भुइयां सागर कुमार साहेल कुमार छूनू भुइयां रुदन भुइयां रविंद्र भुइयां चंदन कुमार सुबेश कुमार रितिक कुमार आकाश कुमार कारण भुइयां पंकज भुइयां और सुरेश भुइयां सहित कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई।बैठक में उपस्थित लोगों ने रामनवमी को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।