हजारीबाग बिजली कटौती पर सांसद सख्त
हजारीबाग भीषण गर्मी और लू के बीच
चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। परिसदन
में आयोजित आपात बैठक में उन्होंने डीवीसी
बिजली विभाग और ट्रांसमिशन यूनिट के
अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।सांसद ने स्पष्ट कहा कि जनता की परेशानी अब
बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीवीसी द्वारा बिजली कटौती और लोड शेडिंग जैसे
मुद्दों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब आपके घर की बिजली कटेगी तब आम जनता का दर्द समझ आएगा। बैठक में अधिकारियों
को तत्काल सुधार का अल्टीमेटम देते हुए सांसद ने कहा कि जनता को अब बहानों की नहीं बल्कि नियमित बिजली आपूर्ति की जरूरत है।इस दौरान अधिकारियों
ने जानकारी दी कि विष्णुगढ़ और बड़कागांव में निर्माणाधीन ग्रिड अगले ढाई से तीन
महीनों में चालू हो जाएंगे
जिससे डीवीसी पर निर्भरता कम होगी। साथ
ही बनासो उपकेंद्र को अतिरिक्त 10 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे
हैं।सांसद ने झारखंड में बिजली संकट के स्थायी समाधान के लिए अंडरग्राउंड वायरिंग
और आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने जिले की 130 मेगावाट मांग के
मुकाबले कम आपूर्ति पर चिंता जताते हुए सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की
चेतावनी दी।बैठक के अंत में अधिकारियों ने जल्द स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस सख्ती के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को
मिलेगा।














