रामगढ़ अवैध खनन कार्रवाई
रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिज
परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर खान निरीक्षक ने बरकाकाना ओपी पुलिस के साथ संयुक्त
छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान आर्य बाल विकास विद्यालय घुटूवा की ओर से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर की जांच की गई जिसमें करीब 100 घनफीट बालू पाया गया,
लेकिन कोई वैध परिवहन चालान नहीं मिला।
इसके बाद ट्रैक्टर को खनिज सहित जब्त कर लिया गया।इसी तरह उरलुंग रेलवे पुल के पास
सिरका मार्ग पर एक अन्य बालू लदा ट्रैक्टर भी बिना चालान पकड़ा गया जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।इन दोनों मामलों में वाहन
मालिक चालक और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति की चोरी खनन राजस्व की क्षति और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत बरकाकाना
थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं
पतरातु क्षेत्र में भी औचक जांच के
दौरान एक स्टोन चिप्स लदे हाईवा को रोका गया जिसमें परिवहन चालान
से करीब 412 घनफीट अधिक खनिज पाया गया। इस हाईवा को भी जब्त कर पतरातु थाना
में रखा गया है।प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ
अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।















