रामगढ़ पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड PVUNL में GEM  गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन की औपचारिक शुरुआत उत्साह के साथ की गई। इस पहल के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों की 50 छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण पीटीपीएस अस्पताल में कराया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनू सहगल ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को इस मिशन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस मौके पर छात्राओं के अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी को GEM मिशन के उद्देश्यों गतिविधियों और इसके माध्यम से मिलने वाले समग्र विकास के अवसरों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य स्वच्छता शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि इस मिशन के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मई महीने से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।यह पहल छात्राओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।