गिरिडीह गांजा तस्करी
गिरिडीह जिले में नशा तस्करी के खिलाफ
चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा थाना क्षेत्र के
माथाडीह में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 10.10
किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को
गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पुलिस
उपाधीक्षक 02 कौशर अली के नेतृत्व
में गठित टीम द्वारा की गई।जांच के दौरान पहले दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिनके पास से करीब 5 किलो गांजा बरामद
हुआ। उनकी निशानदेही पर जमुआ थाना क्षेत्र से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
गया जिनके पास से भी लगभग 5
किलो गांजा जब्त किया गया।गिरफ्तार
आरोपियों में शिव शंकर साव, हरि शंकर राम
महेंद्र यादव और कमलेश कुमार सिंह शामिल
हैं।इस संबंध में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में नशा
तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों को बख्शा
नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की
सूचना तुरंत पुलिस को दें।मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 38/26 के
तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा
रही है।















