धनबाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से सोमवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के लेबर सेल के विस्तार को लेकर सहमति बनी और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा आर लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए श्रमिकों के हित में लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।उन्होंने कहा कि लेबर सेल के विस्तार से संगठन जमीनी स्तर तक मजबूत होगा और श्रमिकों की आवाज को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही मजदूरों से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।प्रेस वार्ता में संगठन के विस्तार श्रमिक हितों और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।