बेरमो फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चयन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में बेरमो बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 17 मार्च को आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि को फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के चयन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। साथ ही सभी पार्षदों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की जानकारी भी दे दी गई है।उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी औपचारिक प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जाएंगी ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।