देवघर रामेश्वर लाल सर्राफ विद्यालय का हीरक जयंती समारोह
देवघर के रामेश्वर
लाल सर्राफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हीरक जयंती समारोह बड़े ही
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों पूर्व छात्र
कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने स्कूल जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया।कार्यक्रम
के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन से जुड़े कई अनुभव साझा किए। अपने
पुराने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को याद करते हुए कई पूर्व छात्र भावुक भी नजर
आए। उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय से मिली शिक्षा अनुशासन और संस्कार ने उन्हें जीवन में
आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र और झारखंड सरकार में
सांसद रह चुके फुरकान अंसारी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने
अपने संबोधन में विद्यालय के दिनों को याद करते हुए कहा कि स्कूल का अनुशासन और
शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यक्रम में शामिल
अन्य पूर्व छात्रों ने सरकारी विद्यालयों में गिरते शिक्षा स्तर पर भी चिंता
व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर काफी बेहतर हुआ
करता था जिसे
फिर से मजबूत करने की आवश्यकता है।इस मौके पर कई पूर्व छात्र और स्थानीय गणमान्य
लोग मौजूद रहे और विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।














