झरिया रामनवमी पर भव्य अखाड़ा जुलूस का आयोजन
झरिया रामनवमी को लेकर अखाड़ा कमेटी की ओर से झरिया प्रेस क्लब में
प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्षद सुमन अग्रवाल भाजपा नेता राजकुमार
अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।महाबली लव कुश
अखाड़ा दल की ओर से बजरंग दल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते
हुए बताया कि इस वर्ष अखाड़ा जुलूस काफी भव्य और आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि इस
बार अखाड़ा जुलूस में डीजे नहीं बजेगा
लेकिन कई प्रकार के करतब दिखाए जाएंगे
और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी। जुलूस के दौरान मेडिकल सुविधा भी
उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि 26 मार्च अष्टमी की शाम को रात्रि जागरण अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन और बॉडी शो का आयोजन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च रामनवमी की शाम
ध्वजारोहण सवामनी और छप्पन भोग के बाद झरिया चार नंबर में महिला समिति
द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा जुलूस निकाला जाएगा।इस
शोभा यात्रा में नृत्य नाटिका
छऊ नृत्य झारखंडी नृत्य शिव तांडव और मां काली तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी। जुलूस में
हाथी घोड़ा
ऊंट सहित करीब 40 झांकियां शामिल
होंगी। बताया गया कि 1964 से पुराना राज अस्पताल से महाबली लव कुश अखाड़ा जुलूस निकाला जा रहा है जो हर वर्ष आकर्षण का
केंद्र रहता है।














