छत्तरपुर चैती छठ को लेकर घाटों की सफाई अभियान
छत्तरपुर चैती छठ पूजा को लेकर नगर
पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन के नेतृत्व में शहर के सभी छठ घाटों पर
साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंदेया तालाब स्थित
छठ घाट की विशेष रूप से साफ सफाई
कराई गई।नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन ने स्वयं कुदाली और फावड़ा
लेकर नगर कर्मियों के साथ छठ घाट की सफाई में श्रमदान किया। इस अभियान में छठ पूजा
समिति के सदस्यों ने भी योगदान दिया।नगर अध्यक्ष ने कहा कि छठ पूजा को लेकर शहर के
सभी छठ घाटों की साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने नगर के सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के
लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं
ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की
असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि प्रथम संध्या अर्घ्य से पहले सभी छठ घाटों की पूरी
सफाई ब्लीचिंग पाउडर और चुना छिड़काव स्ट्रीट लाइट की
व्यवस्था और पेयजल सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।छत्तरपुर में कर्मा कलां डैम सूर्य
मंदिर मंदेया सूर्य मंदिर तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालु
अर्घ्य देने पहुंचते हैं। छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत द्वारा सभी तैयारियां की जा
रही हैं। मौके पर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद नगर कर्मी और छठ पूजा
समिति के सदस्य मौजूद थे।














