गिरिडीह नगर निगम चुनाव बीजेपी को झटका नागेश्वर दास जेएमएम में शामिल
गिरिडीह में नगर निगम चुनाव के बीच
भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बीजेपी के कद्दावर नेता रहे
नागेश्वर दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। कुछ दिन पहले ही
नागेश्वर दास ने पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।नागेश्वर
दास के जेएमएम में शामिल होने को लेकर जिले के माथाडीह ग्राउंड में एक मिलन समारोह
का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य
कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में जेएमएम जिला अध्यक्ष
संजय सिंह जेएमएम समर्थित उम्मीदवार प्रमिला मेहरा महानगर अध्यक्ष राकेश
सिंह रॉकी महामंत्री शाहनवाज अंसारी कृष्णमुरारी शर्मा और
दीपक रजक समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष
संजय सिंह ने नागेश्वर दास को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं मंत्री
सुदिव्य कुमार सोनू ने सभा को संबोधित करते हुए नागेश्वर दास का आभार जताया और नगर
निगम चुनाव में जेएमएम समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के पक्ष में मतदान की अपील
की।अपने संबोधन में मंत्री ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा समाज को
बांटने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश को जाति और धर्म के आधार पर
बांटने का काम बीजेपी ने ही किया है। मंत्री ने जनता से अपील की कि वे विकास की
राजनीति करने वाली ताकतों को समर्थन दें।














