धनबाद बच्चा चोर अफवाह ट्रांसजेंडर से मारपीट
धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी। मटकुरिया श्मशान घाट के पास उस वक्त
अफरा तफरी मच गई
जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को
बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। सोशल मीडिया और इलाके में अफवाह तेजी से फैलने के
बाद लोगों ने बिना पुष्टि किए उस व्यक्ति के साथ मारपीट भी कर दी।घटना की सूचना
मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर
पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के दौरान पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति
कोई बच्चा चोर नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर है जो होली पर्व के अवसर
पर घर-घर जाकर शुभकामनाएं देने का काम करता है।पुलिस ने उसकी पोटली की तलाशी ली लेकिन उसमें कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं
हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी से जुड़ी खबर पूरी तरह अफवाह
है।थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक होने की
स्थिति में कानून हाथ में न लें
बल्कि तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को
सूचना दें। साथ ही अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था
भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।














