छतरपुर नगर पंचायत चुनाव में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ़ चुनमुन इन दिनों मजबूत जनसमर्थन के साथ चुनावी मैदान में निर्णायक बढ़त बनाते दिखाई दे रहे हैं। लगातार जनसंपर्क अभियान के जरिए वे नगर पंचायत क्षेत्र के हर तबके तक अपनी पहुंच बना रहे हैं।आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन ने छतरपुर के व्यवसाई भाइयों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विकास और सुरक्षा को लेकर अपना संकल्प दोहराया। व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सम्मान और व्यवसायिक हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जैसे सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग  उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर पंचायत का समग्र विकास तभी संभव है, जब व्यापार सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो।अरविंद गुप्ता चुनमुन ने व्यापारियों से समर्थन और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। सुरक्षित व्यापारी सशक्त नगर  के संकल्प के साथ उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।चुनावी अभियान के तहत उन्होंने जपला रोड मदनपुर कंचनपुर बाजार परिसर खाटीन टोला सराईडीह मोड़ मसीहानी सड़मा बैरीयाडीह समेत कई इलाकों में घर घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि शहर की जनता मजबूती से उनके साथ खड़ी होती जा रही है।लंबे समय से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहे अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन को लोग सिर्फ एक प्रत्याशी नहीं बल्कि भरोसेमंद समाजसेवी के रूप में देखते हैं। उन्होंने बातचीत में साफ कहा कि वे यह चुनाव राजनीति के लिए नहीं बल्कि छतरपुर नगर पंचायत की जनता की सेवा के संकल्प के साथ लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि जनता मौका देती है तो वे जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य करेंगे और सरकारी व्यवस्थाओं में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हर वार्ड में संतुलित विकास और हर गली मोहल्ले में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।जमीनी सक्रियता, मजबूत सामाजिक छवि, जनहित के ठोस वादे और बढ़ता जनसमर्थन अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन की अध्यक्ष पद की दावेदारी को और मजबूत बना रहे हैं। मौजूदा माहौल यह साफ संकेत दे रहा है कि इस बार छतरपुर की जनता भरोसे और सेवा के साथ खड़े प्रत्याशी को आगे बढ़ाने के मूड में है।