मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को धनबाद जिले के सिंदरी स्थित बड़ादाहा फार्म हाउस में आयोजित स्वर्गीय डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो सिंदरी के पूर्व विधायक फुलचांद मंडल, धनबाद नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल भाजपा नेता धरनीधर मंडल शैलेन मंडल समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।श्राद्धकर्म के दौरान उपस्थित नेताओं और समाज के लोगों ने डॉ. बुद्धदेव महतो के समाज के प्रति किए गए योगदान और उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समय निकालकर धनबाद पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धनबाद जिला पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे बड़ादाहा फार्म हाउस पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने विशेष विमान से वापस रांची के लिए रवाना हो गए।