गिरिडीह में पिता ने तीन मासूम बेटियों की हत्या की आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल
थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा
गांव में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति पर अपनी तीन नाबालिग बेटियों की हत्या करने का आरोप
है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।प्राप्त जानकारी के
अनुसार आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है।
आरोप है कि उसने अपनी बेटियों पलवी
कुमारी 12 वर्ष रिद्धि
कुमारी 7 वर्ष
और सिद्धि कुमारी 7 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना
की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण
घटनास्थल पर पहुंच गए।सूचना मिलने के बाद सदर
एसडीपीओ जीतबाहन उरांव मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो
तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में
लेकर गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के पीछे के कारणों का अभी
स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक विवाद मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों
सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।सदर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गहन जांच
जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस
घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग
इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं।














